Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि47 दिल्ली संपूर्ण लीड होटल आग

दिल्ली के होटल में आग: विदेशी नागरिकों समेत 21 की मौत

नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में स्थित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके बीमार रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

प्रादे55 प.बंगाल तृणमूल दूसरीलीड विधानसभा

प. बंगाल: 58 विधायकों ने तृणमूल से निष्कासित रिताब्रता को विधायक दल का नेता बनाए जाने का समर्थन किया

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के 58 बागी विधायकों ने निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना और बुधवार को अपने इस फैसले की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को दे दी। यह कदम सदन में विपक्ष की सत्ता संरचना को पूरी तरह बदल सकता है।

प्रादे108 कर्नाटक शिवकुमार लीड शपथ

शिवकुमार ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु, कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार ने पार्टी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दि49 कैबिनेट पुराने वाहन

बीएस-4 से बीएस-6: दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ परिवहन के लिए कैबिनेट की मंजूरी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रक और बस को बदलने की एक योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

दि5 : न्यायालय अरावली समिति

न्यायालय ने अरावली की परिभाषा पर नए सिरे से विचार करने के लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की अरावली पर्वतमाला की परिभाषा और सीमांकन संबंधी रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और समिति को रिपोर्ट में मौजूद उन मुद्दों और ‘‘महत्वपूर्ण अस्पष्टताओं’’ की जांच करने का निर्देश दिया है जिन पर गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं।

दि46 सीबीएसई लीड पुन: मूल्यांकन

लगभग 44,000 छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन दाखिल किया: सीबीएसई

नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया कि बुधवार तक लगभग 44,000 छात्रों ने सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन सुविधा का लाभ उठाया है तथा बिना किसी समस्या के आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

प्रादे126 बिहार लीड खान कोचिंग तोड़फोड़

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़, पथराव; तीन गिरफ्तार

पटना, बिहार की राजधानी पटना में ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के कोचिंग संस्थान में कथित तोड़फोड़ और पथराव के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे92 एफडब्ल्यूआईसीई लीड रणवीर

कानूनी नोटिस के बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने अभिनेता रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश वापस लिया

मुंबई, फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग से जुड़े प्रमुख श्रमिक संघ ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बुधवार को कहा कि उसने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश वापस ले लिया है।

वि9 : अमेरिका व्यापार भारत

बंधुआ मजदूरी से बनी वस्तुओं के आयात पर भारत समेत 54 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव

वाशिंगटन, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने बंधुआ मजदूरी से निर्मित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लागू न करने के आरोप में भारत सहित 54 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।

अर्थ35 मंत्रिमंडल राजमार्ग परियोजना मप्र

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं को बुधवार को मंजूरी दे दी।

अर्थ38 मंत्रिमंडल लीड एटीएफ मूल्य स्थिरता

विमान ईंधन के दाम स्थिर बनाये रखने को 10,000 करोड़ रुपये का कोष, एयरलाइन कंपनियों को मिलेगी राहत

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत स्थिर बनाये रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष की मंजूरी दी। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों से एयरलाइन कंपनियों को राहत देते हुए हवाई संपर्क को बनाये रखना और किराये में उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाना है।

खेल19 खेल बैडमिंटन भारत

आयुष शेट्टी इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग मैच से हटे

जकार्ता, युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी मैच के बीच से हट गई।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि15 अमेरिका ईरान होर्डिंग

तेहरान के होर्डिंगों में छिपे युद्ध के संदेश, पांच बिलबोर्ड से समझें ईरान का प्रचार अभियान

सिडनी, फरवरी के अंत में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद से तेहरान में लगे विशाल होर्डिंगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार दिखाई दे रही हैं। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाकों में लगाए गए इन होर्डिंगों को मौजूदा घटनाक्रम के अनुरूप लगातार बदला और अद्यतन किया जा रहा है।

वि13 परवरिश चिंता

जब बच्चा डर के कारण पीछे हटने लगे, तो माता-पिता क्या करें?

मेलबर्न, अगर आपका बच्चा कभी स्कूल के खेल दिवस या दौड़ प्रतियोगिता वाले दिन सुबह अड़ियल रवैया अपनाने लगता है, या कक्षा के सामने बोलने से मना कर देता है। तो आप अकेले नहीं हैं जो इस तरह की चिंता से जूझ रहे हैं।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष