Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

गुजरात में सेवा क्षेत्र के लिए अलग आयुक्तालय बनेगा, देश में यह पहली पहल होगी: मंत्री

अहमदाबाद, तीन जून (भाषा) गुजरात सरकार ने बुधवार को कहा कि सेवा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य में एक अलग आयुक्तालय स्थापित किया जाएगा और यह देश में इस तरह की पहली पहल है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

गुजरात के मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता जीतू वाघानी ने इस कदम के बारे में कहा कि नया आयुक्तालय उद्योग आयुक्त कार्यालय की तर्ज पर काम करेगा, जो गुजरात में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि सेवा आयुक्तालय का एक अलग पद भी सृजित किया जाएगा।

वाघानी ने कहा, “जैसे उद्योग आयुक्तालय गुजरात में औद्योगिक क्षेत्र की सेवा करता है, उसी तरह अब सेवा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए अलग आयुक्तालय स्थापित किया जाएगा।’’

सरकार के अनुसार, गुजरात ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन, लॉजिस्टिक जैसे तेजी से बढ़ते सेवा क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ यह पहल की है।

भाषा यासिर अजय

अजय