Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

दलाई लामा को धर्मशाला स्थित उनके आवास पर ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), तीन जून (भाषा) तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को यहां उनके आवास पर सरोद वादक अमजद अली खान द्वारा औपचारिक रूप से ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो ने अपने 'स्पोकन-वर्ड एल्बम' 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, वाचन और कथा-वाचन रिकॉर्डिंग की श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।

दलाई लामा (90) का यह एल्बम उनके उपदेशों को प्रसिद्ध कलाकारों के संगीत के साथ पिरोकर तैयार किया गया है। यह दुनिया भर के लोगों तक शांति और करुणा का संदेश पहुंचाता है।

इस एल्बम में दलाई लामा के शांति, करुणा, जागरूकता और सार्वभौमिक उत्तरदायित्व पर दिए गए उपदेश हैं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

पवनेश

पवनेश