Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं को बुधवार को मंजूरी दे दी।

इन परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-347बी के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रूढ़ी खंड को चौड़ा और उन्नत कर दो-लेन राजमार्ग में बदला जाएगा। इसके अलावा, देशगांव-जुलवानिया खंड को मौजूदा दो-लेन से चार-लेन सड़क में परिवर्तित किया जाएगा।

इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 108.64 किलोमीटर है और इन्हें ‘हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल’ के तहत विकसित किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रूढ़ी और देशगांव-जुलवानिया खंड के उन्नयन से बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों में सड़क की समस्या दूर होगी।

परियोजना के तहत खरगोन जिले में 16.20 किलोमीटर लंबा नया बाईपास भी विकसित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि परियोजना से वाहनों की औसत गति बढ़ेगी, यात्रा समय कम होगा तथा सड़क सुरक्षा, ईंधन दक्षता और वाहन परिचालन लागत में सुधार होगा।

इससे क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

भाषा योगेश अजय

अजय