Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

जेडब्ल्यू मैरियट ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बनाया वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना वैश्विक ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की।

मैरियट बोनवॉय के वैश्विक ब्रांड पोर्टफोलियो का हिस्सा जेडब्ल्यू मैरियट दुनिया भर में 130 से अधिक संपत्तियों का संचालन करती है, जिसमें भारत इसके सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हैं।

जेडब्ल्यू मैरियट ने कहा, ‘‘भारत मैरियट इंटरनेशनल के लिए एक रणनीतिक प्राथमिकता बना हुआ है, जहां प्रमुख शहरों और रिर्जार्ट स्थलों में इसकी मजबूत मौजूदगी है। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इस सहयोग के माध्यम से ब्रांड इस क्षेत्र के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।’’

भाषा

यासिर अजय

अजय