Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

ठाणे में चार साल के बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर मार डाला

ठाणे, तीन जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार वर्षीय एक बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि अभी अपराध के पीछे का मकसद पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि काशीमीरा थानाक्षेत्र में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान संदेह होने शंभू शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़के की मां शर्मा के साथ रहती है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने घर में बच्चे पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौत को स्वाभाविक मृत्यु दिखाने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि पंचनामे के दौरान पुलिस को बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नजर आए जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत गंभीर आंतरिक चोटों के कारण हुई।

पुलिस ने जांच के आधार पर शर्मा को हिरासत में लिया और उसने बच्चे को पीटने की बात कबूल कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने बच्चे पर हमला क्यों किया और क्या मां को इसकी जानकारी थी।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल