Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

होटल अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में बुधवार को आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत के संबंध में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जो मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं।

कम से कम 26 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इमारत से निकाले गए लोगों में उन मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं जिनका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

आग मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके हौज रानी में होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी।

दमकल अधिकारी ए.के. मलिक के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, भूतल और उसके ऊपर पांच मंजिल हैं।

भूतल पर रेस्तरां संचालित किया जा रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान खारी

खारी