Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत के मुख्य हवाई अड्डे को आंशिक रूप से खोला गया

दुबई, तीन जून (एपी) कुवैत नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि ईरान के हमले में क्षतिग्रस्त हुए देश के मुख्य हवाई अड्डे को बुधवार को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया।

उन्होंने बताया कि कुवैत एयरवेज की उड़ानों का परिचालन एक अन्य टर्मिनल से फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि हालांकि जिस टर्मिनल पर हमला हुआ था, उससे अभी परिचालन शुरू नहीं हुआ है।

इससे पहले कुवैत ने कहा था कि उसके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ईरान के ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

यह ड्रोन हमला तब किया गया जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किये थे।

एपी

देवेंद्र अविनाश

अविनाश