Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

एमसीडी ने मालवीय नगर अग्निकांड की जांच के आदेश दिए

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बुधवार को मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पांच मंजिला ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने कहा, ‘‘घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इमारत कितनी पुरानी है, मालिक कौन है, इन सभी जानकारियों को जुटाया जा रहा है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद अन्य सभी प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश