(दूसरे पैरा से कुछ शब्द हटाते हुए)
बेंगलुरु, 30 मई (भाषा) कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डी के शिवकुमार ने शनिवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात करके राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शिवकुमार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता थे।
इससे पहले, शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
शिवकुमार का नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह तीन जून को यहां लोक भवन के ग्लास हाउस में होगा। सिद्धरमैया सरकार में शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अगले दिन उनका इस्तीफा स्वीकार करके मंत्रिपरिषद भंग कर दी।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप
अमित