Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

दिल्ली के वेलकम इलाके में व्यक्ति पर ‘बर्फ तोड़ने वाले सुए’ से हमला, दो नाबालिग पकड़े गए

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक बहस के बाद 22 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर ‘बर्फ तोड़ने वाले सुए’ से हमला करने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम हुई। पुलिस को इलाके में एक कब्रिस्तान के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल युवक को उसका दोस्त जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुका था, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पार्क से लौटते समय, उसे दो परिचित मिले और एक मामूली बात पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद दोनों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया और भाग गए।

पीड़ित की पहचान वेलकम निवासी समीर (22) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 16 वर्ष की आयु के दो नाबालिगों को पकड़ा गया है।

इसने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अपराध में इस्तेमाल किया गया बर्फ तोड़ने वाला सुआ बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, दोनों नाबालिगों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसने कहा कि हमले के कारणों का पता लगाने और मामले के अन्य पहलुओं की पुष्टि करने के लिए जांच जारी है तथा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल