Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मुनाफावसूली से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट, कम उपलब्धता और मांग बढ़ने से बिनौला तेल में सुधार

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) ऊंचे दाम पर सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण शनिवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में मामूली गिरावट देखी गई जबकि लगभग कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार हुआ। सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

सरकार ने सीपीओ का आयात शुल्क मूल्य में 21 रुपये प्रति क्विंटल और पामोलीन के आयात शुल्क मूल्य में 48 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। जबकि सोयाबीन डीगम तेल का आयात शुल्क मूल्य 19 रुपये प्रति क्विंटल घटाया है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि काफी समय तक सरसों के दाम नीचे रहने के बाद अब इसका भाव आयातित तेलों से कुछ मंहगा हो गया है। सरसों के इस ऊंचे दाम को देखते हुए सटोरियों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण सरसों के दाम में शनिवार को मामूली गिरावट दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि बिनौला तेल की उपलब्धता काफी कम रह गई है। मंडियों में आज कपास नरमा की आवक 15-16 हजार गांठ रह गई। सूरजमुखी और मूंगफली से सस्ता होने के कारण नमकीन बनाने वाली कंपनियों की ओर से औद्योगिक मांग के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि सामान्य कामकाज के बीच सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,775-7,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,545-2,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,600-2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,600-2,745 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,170 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,925 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,425-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,075-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण