Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

हिमाचल: कुल्लू में दोस्त को बचाने की कोशिश में ब्यास नदी में डूबा व्यक्ति

कुल्लू, 30 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के पास ब्यास नदी में अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में 25 वर्षीय एक युवक डूब गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुल्लू के भुंतर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को लगवाली नाला क्षेत्र के खलारानाला के पास हुई। डूबने की सूचना सदर कुल्लू पुलिस थाने को मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि निखिल अपने दोस्तों के साथ शिराध मेले में गया था, और लौटते समय समूह ब्यास नदी में स्नान करने के लिए खलारानाला के पास रुका।

पुलिस के अनुसार, नहाते समय, कुमार का एक दोस्त गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगा। वह उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन खुद गहरे पानी में बह गया। नदी की तेज धारा और गहराई के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई।

इसने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के कुछ मजदूरों ने कुमार और उसके दोस्त को पानी से बाहर निकाला तथा पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बच गया।

पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है और कानून के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल