Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत

सुलतानपुर (उप्र), 30 मई (भाषा) सुलतानपुर जिले में बल्दीराय थानाक्षेत्र के नटौली गांव में शनिवार दोपहर एक कच्ची दीवार गिरने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नटौली गांव में शनिवार दोपहर अचानक एक दीवार मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नटौली गांव में रामजग (40) शनिवार को एक व्यक्ति के घर पर कच्ची दीवार गिराने का काम कर रहा था।

सिंह के अनुसार इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार ढह गई और वह उसके मलबे में दब गया।

थाना प्रभारी के मुताबिक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद रामजग को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार