Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

एशियाई खेलों के ट्रायल्स से बाहर होने के बाद विनेश ने कहा, फेल नहीं हुई हूं

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है’ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी।

महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, ‘‘मैं फेल नहीं हुई हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ। ’’

विनेश ने यह बात भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ अपनी लंबे समय से चल रही लड़ाई के संदर्भ में कही।

दिल्ली उच्च न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी।

विनेश ने काह, ‘‘मुझे हर अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुझे उचित मौका नहीं मिला। ’’

पर उन्होंने वापसी का भी संकल्प लिया और कहा कि वह अपनी तैयारी जारी रखेंगी। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह अगली दफा किस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

भाषा नमिता मोना

मोना