एवियन ले बेंस (फ्रांस), 30 मई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अवनि प्रशांत ने यहां जबरा लेडीज ओपन डि फ्रांस धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दौर में तीन-अंडर 68 का कार्ड खेलकर शीर्ष 10 में जगह बना ली।
अब अवनि दो-अंडर पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।
दीक्षा डागर एक-ओवर 72 का स्कोर बनाने के बावजूद भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। दीक्षा कुल मिलाकर तीन-अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। वह अवनि से एक शॉट आगे है।
वहीं टूर्नामेंट में खेल रही अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स (75-73) और हिताशी बख्शी (79-78) कट हासिल करने से चूक गईं।
भाषा नमिता मोना
मोना