Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

डीआरआई ने केरल में 24 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए, पांच गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में 24 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, डीआरआई की कोच्चि इकाई ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में कार्रवाई करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए। इनमें मेथक्वालोन, मेथम्फेटामाइन और हशीश ऑयल शामिल हैं। इन पदार्थों को अवैध रूप से वितरित किया जाना था।

मादक पदार्थों की तस्करी के समूह में शामिल प्रमुख संचालकों समेत पांच लोगों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि ये मादक पदार्थ विभिन्न तरीकों से तस्करी कर लाए गए थे। इनमें हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामान, कूरियर पार्सल तथा निर्यात के लिए भेजे जाने वाले माल में छिपाकर तस्करी करना शामिल है।

भाषा योगेश रमण

रमण