Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

उप्र : नोएडा में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा, 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव निवासी विजेंद्र भड़ाना के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उसी मकान में 43 वर्षीय मजदूर रामचरण शनिवार सुबह निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामचरण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य मामले में, सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय रितेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार सुबह उन्हें गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार रितेश की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

भाषा

सं, रवि कांत रवि कांत