Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

बिहार के खगड़िया में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान व्यक्ति तालाब में डूबा

खगड़िया, 30 मई (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस हिरासत से कथित तौर पर भागने के दौरान एक व्यक्ति तालाब में डूब गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में हुई।

खगड़िया पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक टीम ने शुक्रवार देर रात दो आरोपियों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है कि उनमें से एक आरोपी हिरासत से भागने में कामयाब रहा और कथित तौर पर मंदिर परिसर में स्थित एक तालाब में कूद गया।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका और बाद में पुलिस टीम अन्य आरोपियों के साथ थाने लौट आई।

बाद में ग्रामीणों ने शव को बरामद किया और उसे पुलिस थाने ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बयान में कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। खगड़िया पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश