Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

शिक्षा व्यवस्था ‘माफिया के चंगुल’ में आ चुकी है: केजरीवाल

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था ‘‘माफिया के चंगुल’’ में आ चुकी है।

भारतीय वायु सेना द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रश्नपत्र लीक मामले की तह तक जाने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि वह इस तरह की नौटंकी कर रही है।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नीट में प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए वायु सेना का इस्तेमाल किया जाएगा। क्या इससे प्रश्नपत्र लीक होना रुकेगा? कैसे अनपढ़ों जैसी बात कर रही है हमारी सरकार? इनकी नीयत ही नहीं है प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने की। देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफिया के चंगुल में आ चुकी है।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इसे ठीक करना है, तो सभी को मिलकर कुछ करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ अकेले किसी के कुछ करने से नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप