Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा (उप्र), 30 मई (भाषा) नोएडा में विभिन्न जगहों पर पांच लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिता-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लियोनेल (21) ने अपने घर पर बीती रात फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि लियोनेल पूर्वोत्तर की रहने वाली थी तथा नोएडा के एक बीपीओ में काम करती थी लेकिन कुछ दिनों से बेरोजगार थी।

ईकोटेक-तीन के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हबीबपुर में काजल (23) ने बीती रात को अपने घर में फांसी लगा ली।

सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में दीपक (22) ने फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार दीपक मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के छलेरा गांव का रहने वाला था।

थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम माली (26) ने बीती रात को फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि विक्रम मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला था।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि धर्मवीर सिंह (67) ने अपने घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे।

पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

भाषा नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार