Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

राजस्थान में कई जगह तेज आंधी के साथ बारिश हुई

जयपुर, 30 मई (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार राज्य में तेज आंधी एवं बारिश का दौर अभी जारी रहेगा और इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं वज्रपात भी हो सकता है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के मुताबिक शनिवार सुबह तक 24 घंटों में कुछ भागों में आंधी चली एवं बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 58 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर एवं उदयपुर संभागों के कुछ भागों में दोपहर बाद 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी चलेगी तथा कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं वज्रपात होने का भी अनुमान लगाया है।

राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां अगले चार-पांच दिन जारी रहने की संभावना है। फलस्वरूप इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने तथा 'लू' से राहत बने रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार