Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलिया से हारी, श्रृंखला बराबर

पर्थ, 30 मई (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना श्रृंखला के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया से 2 . 3 से हार गई जिससे श्रृंखला 2 . 2 से बराबरी पर खत्म हो गई ।

भारत ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली थी ।

दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी । हाफटाइम तक स्कोर 2 . 0 था ।

आस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की । कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके आस्ट्रेलिया को 3 . 2 से जीत दिलाई ।

इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिये अच्छा रहा । पहला मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की । न्यूजीलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय टीम ने जबर्दस्त दृढता, अनुशासन और जुझारूपन दिखाते हुए अपनी तैयारी पुख्ता की ।

पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने 2 . 1 से जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4 . 2 से जीता । तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2 . 1 से जीत दर्ज की ।

इस दौरे पर भारत ने हर विभाग में प्रभावित किया और डिफेंस तथा मिडफील्ड में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला ।

नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026 . 27 सत्र के लिये एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालीफायर भी है ।

भाषा मोना

मोना