नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि10 रक्षा सीडीएस चौहान
जनरल चौहान ने सीडीएस के रूप में कार्यकाल को ‘बेहद संतोषजनक’ बताया; सुब्रमणि रविवार को संभालेंगे कमान
नयी दिल्ली : सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपने कार्यकाल को शनिवार को ‘‘बेहद संतोषजनक’’ करार दिया।
दि9 सीयूईटी गड़बड़ी देरी
कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा : एनटीए
नयी दिल्ली : देशभर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण देरी से शुरू हुई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।
खेल1 खेल कुश्ती ट्रायल विनेश
विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिली
नयी दिल्ली : पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट को शनिवार को एशियाई खेलों के ट्रायल (चयन परीक्षण) में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई, क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने उनकी भागीदारी को 50 किलोग्राम वर्ग तक सीमित रखने के अपने पूर्व रुख को पलट दिया।
प्रादे38 महाराष्ट्र सेना प्रमुख ऑपरेशन सिंदूर
सशस्त्र बल जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं : जनरल उपेंद्र द्विवेदी
पुणे : थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सशस्त्र बल ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रादे22 कर्नाटक शिवकुमार राज्यपाल
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की
बेंगलुरु : कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
प्रादे8 बंगाल समिक टाटा साक्षात्कार
टाटा समूह को सिंगूर वापस लाकर बंगाल की निवेशक-अनुकूल छवि बहाल करना चाहते हैं: समिक भट्टाचार्य
कोलकाता : सिंगूर की राजनीतिक और औद्योगिक विरासत को नए सिरे से परिभाषित करने की कोशिश करते हुए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि टाटा समूह हुगली जिले के सिंगूर में फिर से लौटे। उन्होंने इसे न केवल आर्थिक आवश्यकता बताया, बल्कि यह भी कहा कि इससे एक मजबूत संदेश जाएगा कि पश्चिम बंगाल फिर से निवेश के लिए तैयार है।
अर्थ1 डीजल कीमत एआईएमटीसी
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की डीजल कीमत घटाने की अपील
नयी दिल्ली : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अनुरूप डीजल के दाम घटाने की अपील की है।
दि5 भारत म्यांमा यात्रा
म्यांमा के राष्ट्रपति आंग ह्लाइंग भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर
नयी दिल्ली : म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना होगा।
वि4 सिंगापुर हेगसेथ भारत
भारत ‘शक्तिशाली’ है और अपनी सेना का ‘आधुनिकीकरण’ कर रहा है: हेगसेथ
सिंगापुर : अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार को कहा कि भारत एक ‘शक्तिशाली’ देश है और वह अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है।
वि3 अमेरिका ईरान
ईरान समझौते पर विचार कर रहे ट्रंप लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक आवास एवं कार्यालय‘व्हाइट हाउस’ में शुक्रवार को अपने सलाहकारों के साथ बैठक की लेकिन ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी प्रस्तावित समझौते पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।
भाषा सुरभि नेत्रपाल
नेत्रपाल