Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की डीजल कीमत घटाने की अपील

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अनुरूप डीजल के दाम घटाने की अपील की है।

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा कि देश के सड़क परिवहन क्षेत्र ने पहले भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि हाल में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अनुसार डीजल के दामों में राहत दी जाए।

एआईएमटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि देशभर के परिवहन क्षेत्र गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि डीजल वाणिज्यिक वाहनों की परिचालन लागत का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा है और ईंधन की ऊंची कीमतों का असर लाखों ट्रक ऑपरेटरों, छोटे बेड़े मालिकों, चालकों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है।

सभरवाल के अनुसार, बढ़ती ईंधन लागत ने लॉजिस्टिक खर्च, महंगाई दबाव और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि में भी योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में हाल के हफ्तों में उल्लेखनीय गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड मई में करीब 20 प्रतिशत तक गिरा है, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी मासिक गिरावटों में से एक है। इसके बावजूद घरेलू डीजल कीमतों में इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिला है।

एआईएमटीसी ने कहा कि सड़क परिवहन क्षेत्र केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि कम कच्चे तेल की कीमतों का लाभ उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र तक पहुंचाया जाए।

भाषा योगेश रमण

रमण