Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

कोच्चि में पुलिस टीम पर युवकों ने हमला किया, अधिकारी घायल

कोच्चि, 30 मई (भाषा) केरल के कोच्चि में त्रिक्काकरा के पास कई युवकों ने एक पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया।

त्रिक्काकरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को आधी रात के बाद हुई, जब थाने की एक पुलिस टीम नियंत्रण कक्ष में मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही कई युवकों ने उस पर हमला कर दिया, वे पुलिस जीप पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए चिल्लाने लगे।

टीवी चैनलों पर प्रसारित घटना के दृश्यों में युवक पुलिस अधिकारियों पर चिल्लाते और धमकी भरे इशारे करते दिखाई दिए।

अधिकारी ने बताया कि घटना में एक क्षेत्र निरीक्षक के एक हाथ में गंभीर चोट आई है जिसे एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाद में, प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।’’

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल