Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

बेंगलुरु के निजी स्कूल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

बेंगलुरु, 30 मई (भाषा) बेंगलुरु में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल की इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागदेवनहल्ली स्थित एक स्कूल में हुई।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। चौथी मंजिल पर स्थित एक सभागार में आग लगने के बाद इमारत में घना धुआं भर गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण स्कूल में नियमित कक्षाएं बंद थीं लेकिन कुछ छात्र परिचय सत्र में शामिल होने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि