Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

महाराष्ट्र के परभणी में निजी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, चार लोगों की मौत

मुंबई, 30 मई (भाषा) महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक निजी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो जाने से दोपहिया वाहन पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मानवथ कस्बे के पास शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने निजी बस में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुणे जा रही निजी बस की विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिससे दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में शुभम अप्पाराव दाहे (30), विष्णु गोरे (28), प्रह्लाद अशोकराव कुटे (29) और नवनाथ शामराव जाधव (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कुछ शवों की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआत में उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और गुस्साई भीड़ द्वारा निजी बस में कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया जिससे परभणी-पाथरी राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।

उन्होंने बताया कि निजी बस के चालक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला