Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

‘केनेडी सेंटर बोर्ड’ ने इमारत पर ट्रंप का नाम लिखकर कानून तोड़ा: अमेरिकी अदालत

वाशिंगटन, 30 मई (एपी) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम केनेडी सेंटर की इमारत में अवैध रूप से जोड़ा गया है।

इसके अलावा अदालत ने प्रशासन को नवीनीकरण कार्यों के लिए इस सांस्कृतिक एवं कला केंद्र को बंद करने से भी रोक दिया। यह देश की राजधानी के परिदृश्य पर अपनी निजी छाप छोड़ने की ट्रंप की कोशिशों को ताजा कानूनी झटका है।

ट्रंप ने अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रस्तावित नवीनीकरण योजना से पीछे हट रहे हैं और इस कला संस्थान का नियंत्रण संसद को लौटा रहे हैं।

वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी जिला न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर ने कहा कि केनेडी सेंटर बोर्ड का 16 मार्च को केंद्र को बंद करने के पक्ष में किया गया मतदान ‘‘अधूरी जानकारी पर आधारित और पहले से तय प्रतीत होता है’’ तथा इसमें कानूनी दायित्वों का ध्यान नहीं रखा गया। प्रशासन ने घोषणा की थी कि काम जुलाई में शुरू होगा और लगभग दो साल चलेगा लेकिन कूपर के फैसले ने इन योजनाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है।

कूपर ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि बोर्ड ने सेंटर में ट्रंप का नाम एकतरफा रूप से जोड़कर ‘‘अपने वैधानिक अधिकारों की सीमा का उल्लंघन’’ किया। उन्होंने कहा कि केनेडी सेंटर का नाम संसद ने रखा था और केवल संसद ही इसे बदल सकती है।

एपी सिम्मी गोला

गोला