Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा गोवा: मुर्मू

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गोवा के राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गोवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गोवा, दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा रहा गोवा 1987 में आज ही के दिन राज्य बना था।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के लिए भी जाना जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नवोन्मेष, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास को लेकर प्रतिबद्धता के साथ गोवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

राष्ट्रपति ने राज्य के लोगों की निरंतर समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि