Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

म्यांमा के राष्ट्रपति बिहार के गया जी पहुंचे, महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे

गया जी, 30 मई (भाषा) म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गया जी पहुंचे, जहां वह जिले में स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा के राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों और व्यापारिक जगत के नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां हवाई अड्डे पर उतरे जहां राज्य सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया।

ह्लाइंग गया जी जिले के महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

म्यांमा के राष्ट्रपति रविवार को म्यांमा-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे।

ह्लाइंग सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा करेंगे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी