Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 30 मई (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को इन दोनों जिलों से पकड़ा गया। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘वे इंफाल पश्चिम जिले में स्थित क्लीनिक और दवाखानों से वसूली में कथित तौर पर शामिल थे।’’

बयान के अनुसार, संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के संजेनबाम मानिंग लेइकाई स्थित उसके घर से पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को बुधवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि उनके कब्जे से तीन हथगोले, लाल रंग के टिन के डिब्बे में रखे सात डेटोनेटर और एक मांग पत्र भी बरामद किया गया।

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला