Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

तमिलनाडु में भीड़ ने महिला से बदसलूकी करने पर प्रवासी मजदूर की पीटकर हत्या की

चेन्नई, 30 मई (भाषा) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में भीड़ ने एक महिला से कथित तौर पर बदसलूकी करने पर एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रोसेनजीत दास (35) के रूप में हुई है। वह असम के छह अन्य मजदूरों के साथ काम की तलाश में तिरुवल्लूर आया था और एक किराए के कमरे में रह रहा था।

उसने बताया कि मामले की शुरुआती जांच के अनुसार, शराब के नशे में धुत दास ने महिला के घर पर पीने का पानी मांगने के बहाने उससे कथित तौर पर बदसलूकी की। इसके बाद अपनी सुरक्षा को देखते हुए महिला दरवाजा बंद कर घर के अंदर चली गई।

पुलिस के अनुसार, जब आरोपी ने चाकू से खिड़कियों को नुकसान पहुंचाना शुरू किया, तो महिला ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। उसने बताया कि इसके बाद उसके कुछ रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने दास की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी