Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

केरल के पूर्व मंत्री टी यू कुरुविला का 89 वर्ष की उम्र में निधन

कोच्चि, 30 मई (भाषा) केरल के पूर्व मंत्री और केरल कांग्रेस (जोसेफ) के उपाध्यक्ष टी यू कुरुविला का शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 89 वर्ष के थे।

कुरुविला ने वी.एस. अच्युतानंदन के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया और 2006 से 2011 तक कोठामंगलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

केरल कांग्रेस (जोसेफ) के वरिष्ठ नेता कुरुविला ने रबर बोर्ड के सदस्य और राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुरुविला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें केरल कांग्रेस का एक मजबूत नेता बताया जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पी जे जोसेफ के साथ मजबूती से खड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने पंचायत अध्यक्ष के पद से लेकर मंत्री पद तक संभाला। उनका निधन केरल के राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुविला ने मंत्री और जन प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वह एक ऐसे नेता थे जो अपने राजनीतिक कार्यों और वर्षों की सार्वजनिक सेवा के माध्यम से लोगों के करीब रहे, जिससे उनकी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनी।’’

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी