Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

प्रधानमंत्री ने गोवा के स्थापना दिवस पर गोवावासियों को बधाई दी

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गोवा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी और उसकी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता तथा उदार लोगों की सराहना की।

गोवा स्थापना दिवस 30 मई को मनाया जाता है। इसी दिन 1987 में गोवा भारत का 25वां राज्य बना था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गोवा राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा के लोगों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और उदार लोगों के लिए जाना जाता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी है जिन्होंने राज्य की प्रगति और विशिष्ट पहचान के लिए अथक प्रयास किए।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा लगातार समृद्ध होता रहे और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। प्रत्येक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।’’

भाषा

सिम्मी गोला

गोला