Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

राहुल गांधी नीट मामले को लेकर ‘भ्रामक जानकारी’ फैला रहे: भाजपा

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मामले में उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही को “तोड़-मरोड़कर” पेश कर “भ्रामक जानकारी” फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा की यह प्रतिक्रिया गांधी की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने उच्चतम न्यायालय में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के उस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था कि सरकार युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि “कोई कमी न रह जाए।”

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यक्तिगत रूप से नीट पेपर लीक की निगरानी की थी।’’ उन्होंने उच्चतम न्यायालय के समक्ष सॉलिसिटर जनरल द्वारा प्रस्तुत दलीलों पर एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी को छात्रों के हितों की चिंता नहीं है और वह गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का उद्देश्य छात्रों का कल्याण नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुद्दे को समझ नहीं पा रहे हैं।

त्रिवेदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के सॉलिसिटर जनरल ने न्यायालय में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व्यक्तिगत रूप से पेपर लीक 'मुद्दे' को लेकर चिंतित हैं और उसकी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने केवल 'पेपर लीक' पढ़ा, 'मुद्दा' शब्द नहीं पढ़ा। इससे पता चलता है कि वे 'बेखबर', 'मुद्दे से अनजान' हैं।'

भाषा राखी वैभव

वैभव