Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

फरीदाबाद में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 29 मई (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा की छात्रा बिहार की रहने वाली है और पिछले लगभग छह वर्ष से फरीदाबाद में अपने मामा के साथ रह रही है।

नाबालिग के परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोस में एक परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहा था और जब लड़की वहां जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, सड़क के उस पार स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर उन्होंने आरोपी को लड़की को अपने घर ले जाते हुए देखा।

परिवार ने शिकायत में बताया कि वे आरोपी के घर में दाखिल हुए और तलाशी ली लेकिन लड़की नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि छत पर जाने के बाद लड़की पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी मिली।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पानी के छींटे मारने के बाद लड़की को होश आया और उसने आपबीती सुनाई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पल्ला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव