नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को गिरीश चोडणकर को पार्टी की गोवा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
वह अमित पाटकर की जगह लेंगे।
कांग्रेस ने गोवा में तीन कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की, जिनमें एमके शेख, एल्टोन डीकोस्टा और कार्लोस अल्वारेस फरेरा शामिल हैं।
वहीं दत्ता डी नाइक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
भाषा वैभव जितेंद्र
जितेंद्र