Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन गोवा पहुंचे

पणजी, 29 मई (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे।

राज्यपाल पी. अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वास्को में आईएनएस हंस नौसेना अड्डे पर राधाकृष्णन का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति इसके बाद पणजी के पास लोक भवन के लिए रवाना हो गए।

सावंत ने ‘एक्स’ पर कहा कि उपराष्ट्रपति 30 मई को गोवा के 40वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

एक अधिकारी के अनुसार, राधाकृष्णन शनिवार शाम को गोवा से रवाना होंगे।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र