Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

आईआईएफसीएल का 2025-26 में लाभ 36 प्रतिशत घटकर 1,379 करोड़ रुपये

(अर्थ78 के शीर्षक और इंट्रो में आंकड़ा सुधारकर 36 प्रतिशत करते हुए)

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 1,379 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 2,165 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

आईआईएफसीएल ने 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक 57,680 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक रोहित ऋषि ने बताया कि इस अवधि में वितरण 16 प्रतिशत बढ़कर 32,972 करोड़ रुपये हो गया, जिससे देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण को मजबूत गति मिली है।

आईआईएफसीएल का एकल आधार ऋण पोर्टफोलियो 31 मार्च 2026 तक लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 81,715 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

भाषा

वैभव

वैभव