Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

शिवकुमार लंबे समय तक शासन करेंगे: ज्योतिषी

बेंगलुरु, 29 मई (भाषा) कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार जिन प्रख्यात ज्योतिषी पर अत्यधिक भरोसा करते हैं, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि वह (शिवकुमार) प्रशासन में शीर्ष पद पर लंबे समय तक बने रहेंगे।

ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने कनकपुरा के विधायक शिवकुमार के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तीन तिथियां बताई हैं।

गुरुजी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, 'मैंने उन्हें तीन तिथियां दी हैं। मेरा मतलब है, रविवार (31 मई), पांच जून और छह जून।'

उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार 2028 के विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता में लौटेंगे।

इस बीच, कर्नाटक में नयी सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच शुक्रवार को गहन विचार-विमर्श जारी रहा।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा स्वीकार कर मंत्रिमंडल को भंग कर दिया।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार शाम चार बजे बेंगलुरु के विधान सौध में होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

भाषा

राखी वैभव

वैभव