Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मप्र: भिंड में तेज आंधी और बारिश से तीन लोगों की मौत

भिंड, 29 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मौसम में हुए इस असमय बदलाव में सैकड़ों मवेशियों की भी मौत हो गई और कई जगह मकानों की दीवारें व पेड़ गिर गए।

भिंड के जिलाधिकारी किरोडी लाल मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घरों की छत और दीवार गिरने से अतरसोहा तहसील में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए जबकि भिंड तहसील के ग्राम सदरीपूरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मीना ने बताया कि गोहद तहसील के ग्राम सर्वा में एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चियां घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र