Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला ने राहुल और खरगे से मुलाकात की

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश कांग्रेस इकाई की प्रमुख वाई. एस. शर्मिला ने शुक्रवार को यहां राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में पार्टी के मामलों पर चर्चा की। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बाद में शर्मिला ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

गांधी से मुलाकात के बाद शर्मिला ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में पार्टी के मामलों पर चर्चा की।

ये मुलाकात ऐसे समय में हुई हैं जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला को राज्यसभा में सीट मिल सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत मौजूदा सदस्यों की सेवानिवृत्ति के बाद 10 राज्यों में खाली होने वाली 24 राज्यसभा सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीट पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीट पर, झारखंड में दो सीट पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव