Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

ओमान को निर्यात के लिए एक जून से ऑनलाइन जारी होंगे तरजीही प्रमाणपत्र

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ओमान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के तहत निर्यात के लिए आवश्यक ‘मूलस्थान का तरजीही प्रमाणपत्र’ एक जून से 'ट्रेड कनेक्ट' पोर्टल के जरिए जारी किए जाएंगे।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि यह सुविधा ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जो भारतीय निर्यात के लिए मूलस्थान के सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणपत्र जारी करने का एकीकृत डिजिटल मंच है।

यह प्रमाणपत्र उन निर्यातकों के लिए आवश्यक होता है जो व्यापार समझौतों के तहत आयात करने वाले देशों में सीमा शुल्क रियायतों का लाभ लेना चाहते हैं।

सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था एक जून 2026 से भारत-ओमान व्यापार समझौते के प्रभाव में आने के साथ शुरू कर दी जाएगी। इस समझौते पर दिसंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण