Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के लिए 182-192 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) गैर-लौह धातु पुनर्चक्रण क्षेत्र की कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने अपने 630 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने बताया कि तीन दिन का यह आईपीओ तीन जून से पांच जून तक सार्वजनिक अभिदान के लिए खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली दो जून को शुरू होगी।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार फरीदाबाद स्थित इस कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसमें प्रवर्तकों और एक निवेशक विक्रेता शेयरधारक द्वारा 3.28 करोड़ शेयरों तक की बिक्री की जाएगी।

निवेशक न्यूनतम 78 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन पर उन्हें निर्गम मूल्य पर छूट दी जाएगी।

आईपीओ में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, कम से कम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तथा कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

भाषा योगेश रमण

रमण