Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

हैदराबाद में महिला से अभद्रता करने के आरोप में नेपाल के पांच नागरिकों को जेल

हैदराबाद, 29 मई (भाषा) हैदराबाद में एक महिला से कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने के आरोप में नेपाल के पांच नागरिकों को घटना के 48 घंटे के भीतर सात दिन के कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही एक महिला से 27 मई की शाम को कथित तौर पर शराब के नशे में धुत इन पांचों पुरुषों ने अभद्रता की और उसे परेशान किया।

ये सभी पांचों आरोपी शहर में खान-पान सेवा कर्मी (केटरिंग सर्विस) के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आबिद रोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ 'ई-पेटी' मामले दर्ज किए और उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया।

मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को पांचों आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें सात दिन के कारावास की सजा सुनाई।

भाषा

सुमित पवनेश

पवनेश