Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

पोत परिवहन मंत्री ने 'पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स' पेश किया

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) और समुद्री क्षेत्र में बेहतर संचालन, पारदर्शिता तथा कारोबार सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से चार प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन पहलों का उद्घाटन मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के 37वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर किया गया।

सागर आंकलन ढांचे के तहत विकसित एलपीपीआई एक राष्ट्रीय मानक निर्धारण तंत्र है, जिसका उद्देश्य भारतीय बंदरगाहों के परिचालन प्रदर्शन का मूल्यांकन और सुधार करना है।

इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा, 'हमने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) की शुरुआत की है। यह भारतीय बंदरगाहों की दक्षता, पारदर्शिता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

उन्होंने कहा कि निरंतर सुधार और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रदर्शन को बढ़ावा देकर यह पहल भारत को एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण