Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

तीन कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) रोडेक फार्मा, रेनी स्ट्रिप्स और कृष्णा बिल्डस्पेस को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इस्पात संरचनात्मक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में अपने के मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे, जबकि पशु चिकित्सा दवा क्षेत्र की कंपनी रोडेक फार्मा और विनिर्माण कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस ने इस साल जनवरी में दस्तावेज जमा किए थे।

इन तीनों कंपनियों को 26-27 मई, 2026 के दौरान सेबी की टिप्पणियां प्राप्त हुई। सेबी की भाषा में टिप्पणी मिलने का मतलब आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिलना होता है।

इन तीनों कंपनियों के शेयरों को बीएसई (बीएसई) और एनएसई (एनएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

रोडेक फार्मा का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा।

भाषा योगेश रमण

रमण