Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

एचटी मीडिया को चौथी तिमाही में 9.66 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) एचटी मीडिया लि. को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 9.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। यह घाटा मुख्य रूप से संपत्ति के मूल्य में कमी और नए श्रम संहिता के कारण हुआ।

एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 51.36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में एचटी मीडिया का परिचालन राजस्व 3.46 प्रतिशत बढ़कर 511.04 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 493.93 करोड़ रुपये था।

एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया ने कहा, ‘‘हमारे प्रिंट कारोबार ने तिमाही और पूरे साल, दोनों ही अवधियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे अंग्रेजी और हिंदी, दोनों ही तरह के प्रकाशनों में विज्ञापन से होने वाले राजस्व में हुई बढ़ोतरी से हमारी मुनाफे में भी वृद्धि हुई है।’’

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में, बढ़ती हुई न्यूजप्रिंट की कीमतें एक चिंता का विषय बनी हुई हैं। रुपये के कमजोर होने, आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटों के वैश्विक माहौल, व्यापार नीतियों में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक अस्थिरता जैसे कारकों ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एचटी मीडिया का शुद्ध घाटा 49.07 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत राजस्व मामूली 0.39 प्रतिशत बढ़कर 1,971.36 करोड़ रुपये रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण