Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

उप्र: मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन करेंगे

लखनऊ, 29 मई (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में भारतीय नौसेना की वीरता, शौर्य और उत्कृष्टता को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ भारतीय नौसेना के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि सीजी सिटी में विकसित यह संग्रहालय योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के लोगों को एक विशेष उपहार है।

सिंह ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और युवाओं एवं बच्चों में देशभक्ति व सैन्य गौरव की भावना को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय राज्य की राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर एक नए गंतव्य के रूप में उभरेगा और देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन स्थलों में से एक होगा। मंत्री ने कहा कि 28 मई, 2022 को सेवामुक्त किया गया भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ‘गोमती’ पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा।

अन्य आकर्षणों में लंगर, एके-726 मध्यम दूरी की तोप, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोधक उपकरण, आरजे युक्त जेडआईएफ-101 लॉन्चर, कैप्स्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से एक अत्याधुनिक खुले संग्रहालय व व्याख्या केंद्र के रूप में विकसित किया है।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र